10 मई 2016

सैफई में‘अन्तर्राष्ट्रीय भाषा एवं संस्कृति महोत्सव’

--बीस देशों के सहभागियों का 14मई तक चलेगा समागम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री  अखिलेश यादव ने आज सैफई, इटावा के इण्डोर स्पोट्र्स स्टेडियम मे आया
(प्रतिभागी को मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव
ने दिया  स्‍मृति मूमेंटो) 
आयोजित 14वें अन्तर्राष्ट्रीय भाषा एवं संस्कृति महोत्सव अवसर पर महोत्सव में शिरकत करने आए 20 देशों के लगभग 120 विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये बच्चे उत्तर प्रदेश की भाषा व संस्कति से रू-ब-रू होंगे और उन्हें यहां की जानकारी होगी।

उन्होंने कहा कि हमारे देश व प्रदेश में अनेक भाषाएं, बोलियां एवं संस्कृतियां हैं जो  अनेकता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत करती है ।श्री यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन एक सराहनीय पहल है। ये कार्यक्रम वसुधैव कुटुम्बकमकी भावना को सच्चे अर्था में प्रदर्शित करते है ं। इनसे सांस्कृतिक और भाषायी एकता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विश्व के कई देशों से आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा है और यहा ंपर थोडी- थोडी दूर पर भाषा व बोली बदल
जाती है।

मुख्यमत्री ने कहा कि विभिन्न देशों और स्थानों से आए तमाम धर्मा  और संस्कृतियों के मानने वाले लोगों ने उत्तर प्रदेश में आकर यहां की संस्कृति को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाएं, संस्कृतियां और सभ्यताएं हमें एक-दूसरे से जोडती हैं। मुख्यमत्री ने उ0प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एव  अनुसंधान संस्थान, सैर्फइ  को विश्वविद्यालय बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी का सपना था कि इस संस्थान को विश्वविद्यालय कादर्जा मिले और न सिर्फ देश में ही बल्कि पूरी दुनिया में इसका नाम हो।इस अवसर पर मंत्रिगण, सांसद, विधायक एव ं अन्य जन प्रतिनिधि,अधिकारीगण, भारी संख्या में बच्चें व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।