11 अप्रैल 2016

ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये भदरौली सहित कुछ गांवों में फिर सर्वे

 एयरपोर्ट को लेकर नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 18 अप्रैल को                   

 नये सिवल एन्‍कलेव तक के लिये भी जमीन उपलब्‍ध नहीं करवायी

( ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये मेयर इन्‍द्रजीतसिह 
आर्य,राजीव तिवारी,राजीव सक्‍सेना,पार्षद श्रोमणी सिह ने पालीवाल 
पार्क रिलीज किया था पोस्‍टर।फेटो :असलम सलीमी)
आगरा: ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 18 अप्रैल को आहूत होगा।उधर एक केन्द्रीय मंत्री के दबाव को नजरअंदाज कर
प्रदेश सरकार ने अब तक ग्रेटर नोयडा के जेबर गांव में एयरपोर्ट  बनाये जाने के लिये जमीन उपलब्ध करवाये जाने संबधी सूचना अब तक नहीं भेजी है.वही दूसरी ओर रॉयटस की टीम ने सोमवार को बाह तहसील के भदरौली गांव में एयरपोर्ट बनाये जाने के लिये
सर्वेक्षण किया। उधर 'ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा डिजर्ब इट' फेस बुक पेज के एडमिस्ट्रेटर एवं इस अभियान को गतशील बनाये जाने को सक्रिय सोशल एक्टिविस्ट अनिल शर्मा को एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ़  इंडिया ने सूचित किया है कि ताज इंटरनेशनल..
एयरपोर्ट को बनाये जाने का अब तक कोई आधिकारिक फैसला लिया ही नहीं गया है। नये सिवल एन्कलेव को बनाये जाने तक के लिये यू पी सरकार जमीन अब तक उपलब्ध नहीं करवा सकी है।                                          अथार्टी के द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 55.29 हैक्टेयर भूमि का सर्वेक्षण एवं निर्धारण नये सिविल एन्कलेव को बनाये जानेके लिये हुआ है, यह जमीन राज्य रामार्ग -39 और वायू सेना स्टेशन आगरा की वाऊंड्री के बीच स्थित है.राज्य सरकार को इस जमीन के लिये लिखा जा चुका है, जब जमीन उपलब्ध करवा दिये जाने का एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया को इंतजार है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी एयरपार्टअथार्टी आफ इंडिया के आगरा कार्यालय के पास उपलब्ध है। उधर ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आगरा में बनाये जाने के मामले में आगरा के नागरिकों की अभिव्यक्ति को बुलंद करने के लिये नगर निगम आगरा का विशेष सत्र आहूत किये जाने की तिथि 18 अप्रैल निर्धारित हो गयी है.पार्षदों में से अधिकांश इस अधिवेशन को लेकर गंभीर है और चाहते हैं कि इसके माध्यम से आधिकारिक जानकारी जनता तक पहुंचाने के अपने दायित्व को वे पूरा करें वहीं कुछ लाबिस्ट इस अधिवेशनको नहीं होने देने के लिये भी सक्रिय हैं। दिल्ली और गाजियाबाद लाबी से तालुक्कात रखने वाले बताये जा रहे ये लाबिस्ट जैबर में अधिक दिलचस्पी रखते हैं.यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डब्लपमेंट अथार्टी के प्रोजेक्टों में बडे निवेश कर चुके निवेशकों का इन्हे आंतरिक तौर पर समर्थन प्राप्त है।                                                                                                                                                 कांग्रेस पार्षद डा श्रोमणी सिह ने इस मामले को नगर निगम सदन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसके लिये प्रयास किया था। बीस पार्षदों का शुरूआती समर्थन मिलते ही मेयर नगर निगम श्री इन्द्रजीत सिह आर्य को पालीवाल पार्क में पर्यटन क्षेत्र के संगठनों के प्रतिनिधियों एवं इस मामले पर सक्रिय संगठनों के प्रमुख सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव के अनुसार शीघ्रता के साथ बैठक आहूत करने का आग्रह किया था। पार्क में यह आयोजन 'ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा डिजर्बइट' बेब पेज के सपोटरों के लीड मैन श्री अनिल शर्मा के प्रयास से आहूतकी गयी थी.प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम का विशेष अधिवेशन दो घंटे का होगा  सभी दलों के प्रतिनिधियों को इसमें बोलने का मौका दिये जाने का प्रयास होगा। सदन के पदेन सदस्यों जिनमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास पार्षदों के द्वराकिया जा रहा है।

 नागरिक संगठनों ने मेयर इन्द्रजीत सिह आर्य से अपेक्षा की है कि इस विशेषसत्र की कार्रवाही का सीधा प्रसारण नगर निगम में किसी स्थान एल ई डी / मल्टीमीडिया के माध्यम से करवाने की व्यवस्था करें