18 अप्रैल 2016

' यूथ फॉर परिवर्तन ' बदल रहा है बैंगलोर की तस्वीर, नारा हमारा शहर हमारी पहचान

( युवा बनना  चाहते हैं अपने छेत्र को सुन्दर )
बैंगलोर के युवाओं ने ' यूथ फॉर परिवर्तन ' नामक एक ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में अधिकांश छात्र ही हैं। इन मिडिल क्लास के  युवाओं का कहना है कि परिवर्तन की शुरुआत अपने घर के नज़दीक से की जा सकती है। ये लोग अपने घर के आसपास की दीवारों को  साफ करते हैं, गंदे पोस्टरों को हटाते हैं। अपने बचत किए हुए  पॉकेट मनी से रंग अदि लाकर अपने घर के आसपास की  दीवारों को साफ करने के बाद पेंट  भी करते हैं। साथ ही ये युवा  अब  अपने छेत्रों के लोगों..
से  अपील भी करते  हैं  कि लोग  इन सार्वजनिक स्थलों को फिर से ना बिगाड़ें। अपने शहर को सुंदर रखने के लिए हम सबको मिलकर दीवारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना होगा। सुंदरता और सफाई ही शहर का दर्पण है। हमारा शहर हमारी पहचान है। उसे हमें  अपने घरों की तरह  साफ रखना चाहिए। बेंगलुरू के युवाओं के ये सिर्फ शब्द ही नहीं वरन इन शब्दों की  कार्रवाई भी देखी जा सकती है।