नयी दिल्ली : देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आज राजधानी दिल्ली से विश्व प्रसिद्ध ताज सिटी आगरा के लिए दौड़ी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन ने ताज सिटी आगरा और राजधानी के बीच दूरी कम कर दी है। टूरिस्टों को ही नहीं दूसरे व्यपारियों को भी इससे काफी लाभ होगा। रेलवे इतिहास में गतिमान एक्सप्रेस का नाम हमेशा आगरा से जुड़ा रहेगा। गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन से आगरा के बीच 192 किलोमीटर की दूरी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम गति से तय करके एक घंटा 40 मिनट में आगरा तक आपको पहुंचा देगी. ट्रेन में सामान्य एलबीएच कोच होंगे। तेज गति की इस ट्रेन में इंजन डब्ल्यू ए पी -5 होगा जिसकी क्षमता 5500 हॉर्सपॉवर है।
