5 अप्रैल 2016

देश में 25 क्षेत्रीय एयरपोर्ट्स होंगे विकसित

नई दिल्ली - वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  कहा कि केंद्र सरकार की  देश में हवाई संपर्क में सुधार करने के लिए 25 क्षेत्रीय हवाई अड्डों को विकसित करने की योजना है। एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की 15 राज्य सरकारों और 10 एयरपोर्ट ऑटोरिटी के स्वामित्व में  हवाई पट्टियों को विकसित करने की योजना है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे  उन्होंने कहा कि लगभग 160 हवाई पट्टियों को इस्तेमाल में नहीं लिया जाता है।