समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और राज्यपाल राम नाइक के बीच तकरार जारी है। आजम खान राज्यपाल पर हमला करने में कभी नहीं चूकते हैं। राम नाइक पर एक बार फिर हमला करते हुए आजम खान ने राजभवन को आरएसएस भवन में परिवर्तित' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजभवन को आरएसएस भवन बना दिया गया है और यह लोकतांत्रिक नियमों को ठेस पहुंचाने और व्यवस्था उन्मूलन का प्रयास हो रहा है। आजम खान ने कहा क्या राज्यपाल आरएसएस के एजेंट तो नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द करना चाहते हैं।
