22 अप्रैल 2016

छह भारतीय दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम पत्रिका सूची में

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा
छह भारतीय, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम पत्रिका की सूची में हैं। रघुराम राजन  2003 से 2006 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सबसे कम उम्र के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवारत थे। उस समय राजन ने  सबप्राइम संकट से  दुनिया में इकनोमिक रेसेसेशन आने की भविष्यवाणी की थी ।