मथुरा की सकरी गलियों से परेशान सांसद हेमा मालिनी ने टाटा नैनो कार खरीदली है, ताकि वह अपने राजनैतिक कार्यक्रमों और जान संपर्क में समय पर उपस्थित हो जनता के करीब तीव्रता से पंहुच सकें। बताया जाता है कि बहुत सी सकरी सड़कों की हालत ख़राब होने के बारे में सांसद कई बार स्थानीय प्रसाशन को लिख भी चुकी हैं। हेमा मालिनी ने बैगनी रंग की नैनो को पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इस कार की चर्चा की है।
