28 मार्च 2016

सोलर सिटी बनेगा ताज शहर

हरा-भरा रखने के लिए प्रदूषणमुक्त सयंत्रों का उपयोग करना होगा

     
आगरा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की खपत कम करने के लिए आगरा  में सौर उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने  कहा कि आगरा को सोलर सिटी बनाने का प्रयास करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने विभिन्न संस्थानों से  आगे आने के लिए कहा कि आगरा हम सभी का शहर है, जिसको साफ सुथरा तथा हरा-भरा रखने के लिए प्रदूषणमुक्त सयंत्रों का उपयोग करना होगा। तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए परम्परागत ऊर्जा के लिए स्रोत्रों  के कुछ भण्डार छोड़कर जायें, जिससे उनका भविष्य भी उज्जवल रह सके...

          उन्होंने ने कहा कि  परम्परागत ऊर्जा के सा्रेत पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल के भण्डार बहुत सीमित हैं तथा इनके आयात पर काफी विदेशी मुद्रा भी खर्च होती है। इनमें उत्पन्न होने वाली ऊर्जा जहां एक ओर प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिग पैदा करती है वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग से हम इन प्रभावों से मुक्त रहते है भारत का स्थान पवन ऊर्जा के क्षेत्र में पाचवां व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ग्याहरवां है।