20 मार्च 2016

ग्रीष्म की पूर्व बेला में ही सताई सूखे कंठों की चिन्ता

श्रीनाथ जल सेवा को पहली प्‍याऊ का हुआ उद्घाटन                                        
 --फोटो:असलम सलीमी
आगरा: ग्रीष्‍म काल शुरू होने की पूर्व बेला में श्रीनाथ जल सेवा की पहली प्‍याऊ का उद्घाटन अ भा महेश्‍वरी महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जोधराज जी लड्डा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि
प्‍यासे को पानी पिलाना हमारी संस्‍कृति का अभिन्‍न अंग है,प्रसन्‍नता और प्रेरणाप्रद है कि  श्री बांके लाल महेश्‍वरी इने अपने सहयोगियों के साथ इसे आगरा में संचालित किया हुआ है। पार्षदएवं सपा महिला सभा की महानगर अध्‍यक्ष श्रीमती क्षमा जैन सक्‍सेना ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण...
कार्य है, जो भी उनसे हो सकेगा करेंगी ,पार्षदहोने के नाते नगर निगम से भी यथा संभव सहयोग करवायेंगी। डा एम सी गुप्‍ताने कहा कि वह श्री महेश्‍वरी जी की समर्पण भावना के कायल हैं ,धन देकर एक बार आप अपनी जिम्‍मेदारी पूरा हुआ मानलेते हैं किन्‍तु प्रोजेक्‍ट के रूप में किसी भी सेवाकार्यको जारी रखना बहुत ही चुनोती पूर्णहोताहै। इस अवसर पर विचार वयक्‍त करने वालों में कार्यकम संयोजक कुलदीप सक्‍सेना, सेंटजोंस कॉलेज के हिन्‍दी विभागकी अध्‍यक्ष डा मधुरिमा शर्मा, सरदार दलजीत सिह अनिल गोयल, पूर्व पार्षद अशोक राठी , मनीषगोयल,हेमन्‍त भोजवानी, कुन्‍ज बिहारी, महेन्‍द्रडागा, अनज राठी, रोहित यादव, आसुतोष कुलश्रेष्‍ठ आदि विचार व्‍यक्‍त करे वालों में शामिल थे। आगरा की पेयजल किल्‍लत की ओर ध्‍यान आकर्षित करते हुए श्री  हरीश सक्‍सेना चिमटी ने कहा कि नदियों और सरोबरों को कभी महात्‍माओं का संरक्षण रहता था और इन्‍हें स्‍वच्‍छ -पवित्र बनाये रखने के लिये वे आम जनता को प्रेरित करते थे जबकि अब खुद ही नदी की पवित्राता पर प्रतिकूल असर डालने वाले भारी भीड भाड वाले आयोजन बदहाली के दौर से गुजर रही यमुना नदी के तट पर कर रहे हैं।प्रख्‍यात कवि डा शशि तिवारी इस अवसरपर होली की फाग को अपनी सरस कविता के मायाम से प्रस्‍तुत किया।