29 मार्च 2016

हाथियों को संरक्षण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे,अन्य प्रदेश भी केंद्र स्थापित करें

         ( सुविधा भटनागर )
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र का भ्रमण कर रेस्क्यू में बचाए चार हाथियों,फूलकली, माया,गीता और चंचल, से मिलीं। यह भारत में अपने प्रकार का एकमात्र हाथी संरक्षण केंद्र है।यहाँ 18 हाथियों को देख रख में रखा गया है।  मेनका गांधी ने एस ओ एस वाइल्डलाइफ संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थापित हाथी संरक्षण केंद्र  के कार्य की सरहाना की। मेनका ने आशा की कि अन्य प्रदेश भी इस प्रकार के केंद्र स्थापित कर हाथियों को संरक्षण देने में मदद करेंगे। जनता से भी उन्होंने इन हाथियों को स्पोंसर करने का अनुरोध किया।