कन्हैया देगा मुंहतोड़ जवाब विरोधियों को - शत्रुघ्न
कन्हैया कुमार की रिहाई पर नेता सहानभूति के बयान देने की होड़ में लग गए हैं। बयान देने वालों का ताँता लग गया है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा भी इसमें पीछे नहीं रहे और ट्वीट कर डाला कि वह कन्हैया कुमार के जमानत पर रिहा किए जाने से बहुत खुश हैं। यही नहीं अपने ट्वीट में बिहारी बाबू ने यह भी कहा कि आशा करते हैं कि जो समर्थन उन्हें मिला है, उसके सहारे वे विरोधियों को उचित जवाब दे पाएंगे। जेल से रिहा होने के बाद कन्हैया का जेएनयू में दिया गया भाषण काफी चर्चा में है।
