4 मार्च 2016

दुनिया के सबसे महंगे शहरों में लंदन ने न्यूयार्क और हांगकांग को पीछे धकेला

मुंबई  17वें स्थान पर रहा 

( साउथ वैस्ट लंदन )
लंदन। साविल्स के सर्वे में लंदन को दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट पर नंबर एक पर रखा गया है। 20 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में मुंबई ने 17 वां स्थान पाया। सर्वे में कहा गया है लंदन तथा न्यूयार्क  दुनिया के सबसे महंगे शहर हैं। इन शहरों में मकान और ऑफिसों के किराये आसमान छू रहे हैं।  बर्लिन, जोहानिसबर्ग और रियो डी जिनेरियो का
स्थान मुंबई के पीछे रहा।