21 मार्च 2016

फाल्गुन महोत्सव मे ब्रज की होली की रही धूम

आगरा : श्री श्याम शरणम मण्डल के तत्वधान मे आवास विकास सैक्टर- 12 मे फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमे ब्रज व राजस्थान के कलाकारो द्वारा मयूर न्रत्यमहारास डँड़ियाब्रज की फूलो की होलीबरसने की लठ मार होली व गुलाल की रंग भरी होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ | फाल्गुन महोत्सव का ब्रज की होली के साथ हुआ| कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा को आयोजक समिति के पधाधिकारियों ने स्म्रती चिन्ह व श्याम बाबा का चोला पहना कर किया| उन्होने आश्रम मे रह रहे व्रद्धों के बारे मे भी लोगो को बताया | इस अवसर पर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक जगन प्रसाद गर्ग व महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप मे फाल्गुन महोत्सव मे मौजूद रहे| सभी ने लोक गीत व मयूर न्रत्य, बरसने की लठ मार होली व गुलाल की होली को विशेष तौर पर पसंद किया | इस अवसर पर मनीष वर्मा, ज्योति सूरी, अभिषेक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |