21 मार्च 2016

विधायकों को महंगे तोहफे बांटे जाने पर मचा बबाल, नीतीश ने लगाई रोक

विधायकों को महंगे तोहफे बांटे जाने से उठे विवाद के बाद  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिफ्टों पर रोक लगा दी है। गिफ्ट दिए जाने की परम्परा के तहत अगले वर्ष से विधायकों और पार्षदों को  कोई गिफ्ट नहीं बांटे जाएंगे।नीतीश ने कहा वह व्यक्तिगत तौर पर विधायकों को तोहफा दिए जाने के कभी भी पक्ष में नहीं रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय द्वारा गिफ्टों को बापिस करने पर यह मामला गर्मी में आया।