यमन के मुख्य दक्षिणी शहर अदन में इंसानियत को ताक पर एक ओल्ड ऐज होम में बन्दूक धारिओं ने बृद्धों पर अंधाधुन्द गोलियां चलाईं। इसमें करीब सोलह लोग मारे गए। मरने वालों में भारत की चार नर्सें भी बताई जाती हैं। बताया जाता है इस घटना की जिमेदारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने ली है। सना पर हुथी बागियों का सितंबर 2014 से कब्जे के कारण राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी ने अदन को अस्थाई राजधानी घोषित कर रखा है। इस्लामिक स्टेट अदन में अपनी जड़ें मज़बूत करता जा रहा है।
