![]() |
| ( मोटापे से बचने के लिए महिलाएं मॉर्निंग वाक पर ) |
नई दिल्ली। मोटापे और डायबीटीज से शिकार लोगों के संख्या भारत में काफी बड़ी है। इसका मुख्य कारण यहाँ का का खान पान और शारीरिक स्वास्थ एक्टिविटी न होना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा दिए आकड़ों अनुसार देश सबसे दुबले आदमी त्रिपुरा के और सबसे दुबली स्त्रियां मेघालय की हैं। जबकि सबसे ज्यादा मोटे लोगों का प्रदेश पंजाब बताया गया। डायबीटीज के शिकार पुरुष और स्त्रियों में पंजाब का नाम सबसे ऊपर है। पंजाब के बाद केरल और दिल्ली का नंबर आता है। 20 से 79 साल की उम्र के लोगों में डायबीटीज ज्यादा पनप रही है। त्रिपुरा प्रदेश में केवल 4.8 प्रतिशत पुरुष मोटे और 7.1 प्रतिशत महिलाएं मोटी हैं।
