15 मार्च 2016

20 हजार से अधिक डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़े


डाकघर बचत बैंक की  20 हजार से अधिक शाखाओं से ग्राहक अब  अपने खातों को संचालित कर सकते हैं।  अब इसे  कोर बैंकिंग सुविधा के साथ जोड़ा गया है। संचार और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने  एक ट्वीट में  कहा, 2014 में  केवल 230  शाखाओं में यह सुविधा थी  अब यह 20 हजार तक पहुँच गई है।
कोर बैंकिंग  परियोजना डाकघरों को  आईटी बुनियादी सुविधाओं के साथ विभिन्न आईटी समाधान में लाने के उद्देश्य का हिस्सा है। डाक विभाग और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं एटीएम के प्रावधान सहित सभी विभागीय डाकघरों में कोर बैंकिंग समाधान को लागू करने का फैसला किया है।