28 फ़रवरी 2016

डोनाल्ड का भारत और चीन पर अमरीकी नौकरियां छीनने का आरोप

अपने विवादित ब्यांनो के प्रसिद्ध  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमरीकी  राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मंगल के महादंगल’ (सुपर ट्यूजडे) से पहले एक बार फिर भारत और चीन के लोगों  पर अमेरिकी लोगों की  नौकरियां छीनने का  आरोप लगाया है। उन्होंने  कहा कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वे ये नौकरियां वापस अमरीकी लोगों को दिलवाएँगे । राष्ट्रपति  बनने की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे चल रहे हैं।