14 फ़रवरी 2016

मेरा बेटा कभी भी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता - कन्हैया के पिता

जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की मां  बिहार के बेगुसराय जिले में रहती है। उन्होंने अपने बेटे की गिरफ़्तारी का समाचार  टीवी  पर देखा था। बेटे का समाचार सुनते ही वह रो पड़ीं। मेरे बेटे को आतंकवादी मत कहिए , यह कहा कन्हैया की मां ने। कन्हैया के पिता जयशंकर सिंह किसान हैं।  पिता का कहना है कि उनके बेटे को हिन्दुत्व राजनीति का विरोध करने की वज़ह  फंसाया जा रहा है, मेरा बेटा  कभी भी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है।