2 फ़रवरी 2016

कलाकारों को राजनीति से दूर रखना चाहिए, खेर को वीजा न देना दुर्भाग्यपूर्ण

( पाकिस्तान हाई कमीशन नई दिल्ली )
नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को कराची लिटरेचर फेस्टिवल के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन द्वारा वीसा न देना देश में चर्चा का विषय बन गया है। वीसा ना मिलने पर खेर ने कहा मैं इस खबर से बेहद दुखी हूँ । पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सफाई देते हुए कहा कि अनुपम खेर ने वीसा के लिए  एप्लाई नहीं किया था।  खेर ने पाकिस्तानी हाई कमिशन के झूट बोलने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि शायद कश्मीरी पंडित होने की वजह उन्हें वीजा नहीं दिया गया है