23 जनवरी 2016

फ्रांसीसी आर्किटेक्ट कार्बूजिए द्वारा बनाया चंडीगढ़ ओलांद पहले देखेंगे

(राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद)
गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य अतिथि के रूप में  फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को आमंत्रित किया गया है।राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद दिल्ली सीधे न आकर पहले  चंडीगढ़ जायेंगे। जहाँ वह अद्भुत रॉक गार्डन का भ्रमण करेंगे। इस गार्डन का मुख्य आकर्षण नेकचन्द नमक आदमी द्वारा लगातार संग्रह की गई  पुरानी  ट्यूब लाइट्स, टूटी-फूटी चूडियों, प्लेट, चीनी के कप, फ्लश की सीट, बोतल के ढक्कन व किसी भी बेकार फेंकी गई चीजों द्वारा बनाई उत्कृष्ट आकृतियां  है।ओलांद चंडीगढ़ देखने..
के काफी इछुक हैं क्योंकि   50 साल पहले चंडीगढ़ शहर का निर्माण  फ्रांसीसी आर्किटेक्ट कार्बूजिए ने किया था। इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर फ्रांस के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ राजपथ पर मार्च करेंगे।