चंडीगढ : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा ओलांद का भारत की धरती पर भव्य स्वागत है। गणतंत्र दिवस पर उनके भारत पधारने से भारतवासी काफी प्रसन्न हैं। मोदी ने आगे ट्वीट में कहा मेरी फ्रांसवा ओलांद से मुलाकात चंडीगढ़ और दिल्ली में होगी और हमारे बीच गई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
