वाराणसी। ताइवान के टूरिस्ट चांग द्वारा वाराणसी के गंगा किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने के कारण पुलिस का सामना पड़ा।चांग ने कहा कि गंगा किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध की उसे जानकारी नहीं थी। पुलिस द्वारा कैमरे से सारी तस्वीरें हटाने के बाद और सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। उसे वार्निंग दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकत करने पर उसे सीधे जेल भेजा जा सकता है।
