--अमिताभ बच्चन से मुलाकात और राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को माना खास उपलब्धि
आगरा: इंडिया राइजिंग के ‘वर्ष 2016’ के लिये कार्ययोजनाओं और भावी संभावनाओं समर्पित कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों
के बीच अनुभवों के आदान प्रदान और नये संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। हर्षोल्लास
के बीच उस वक्त भावुक्तापूर्ण महौल भी बन गया जबकि संगठन के प्रति समर्पितभाव
रखने वाले शहीद कैप्टिन आशीष देवा की मां श्रीमती एच देवा ने अपने पुत्र की स्मृतियों
को समर्पित एक गाना पेश किया।चौबीस वर्षीय आशीष कश्मीर के सीमांत क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों
के विरुद्ध 2002 के एक आप्रेशन में शत्रु की भूमिगत ‘माइंस’ के विस्फोट में शहीद हो गया था।
सुश्री फातिमा खान के संचालन और अध्यक्ष डा आनन्द राय की अध्यक्षता में शास्त्रीपुरम
रोड स्थित राधिका पैलेस
परिसर के हॉल में कई घंटे तक चले इस कार्यक्रम में संगठन
की गतिशीलता और भविष्य के प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई। सदस्यों के द्वारा संगठन
को कार्यों के आधार पर राष्ट्रीय स्तार पर मिली पहचान खास कर डा आनंदराय की
अमिताभ बच्चन के साथ हुई मुलाकात को एक बडी उपलब्धि माना गया।
कार्यक्रम में लालाराम तेनगुरिया, नरेन्द्र
वरुण, विशाल रायजादा, मीना कुशवाह, विवेक
रायजाद,अलका सिंह ,अमित लवानियां, गौरव
सिंधल, विवेक शर्मा,यतेन्द्र सिसोदिया,नितिन
जौहरी,वन्दना कक्कड,हैमन्त गौड,आर पी
सक्सैना,मनोज राजपूत,मयंक उपाध्याय, मीना
कुशवाह, मुनेन्द्र पाल कुशवाह,अमिताभ गुप्ता,विमल
शर्मा अमर अवस्थी,उमेश कुमार,अपर्णा सक्सैना,शिवांग
सक्सैना,शिल्पा रायजादा,तरुण
गांधी, प्रीती लवानियां,अश्वनी
साल्या,अंजलि तेनगुरिया, मधुरिमा
पचौरी,प्रदीप अग्रवाल और मैं हरी गहलौत आदि सहित बडी संख्या में सक्रिय
जनों की कार्यक्रम में भागीदारी रही।


