10 जनवरी 2016

गुरु गोविद सिह का धूम धम से मनाया गया प्रकाशोत्सव

-- नगर कीर्तन शोभा यात्रा से शहर भर में आस्‍था का सैलाब
आगरा,:सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिह जी के प्रकाशोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में रविवार को महानगर
(नगर संकीर्तन यात्रा में विधायक योगेन्‍द्र उपाध्‍याय गुरेग्रंथं साहिब
की पालकी  को कांधा देते हुए।बांईओर के चित्र में लुधियाना से
आये बैग पाइपर को बजाते हूए)--फोटो असलम सलीमी
भीर में हर्षोलास का वार्तारण रहा ,गुरुद्वारों एवं कुछ अन्‍य धर्मस्‍थलों पर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम हुए ।महानगर के सभी प्रमुख्‍य बाजारों में दिनभर रौनक की स्‍थिति बनी रही। इस अवसर पर गुरु सिह सभा गुरुद्वारा माईथान (आगरा) के तत्‍वावधान गुरुद्वारामाईथान से सदर बाजार  स्‍थित गुरुद्वारा कलगीधर तक परंपरागत विशाल कीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली
गयी।

इस यात्रा में गरुद्वारा गुरु का ताल, गुरद्वारा माईथान, गुरुद्वारा बल्‍केश्‍वर,गुरुद्वारा नार्थ ईदगाह व गुरुद्वारा कलगीधर सहित महानगरके डेढ दर्जन से अधिक गुरुद्वारों के याब्‍दीजत्‍िो शामिल थे।छी बी संतोख सिह खालसा इंटर कॉलेज प्रतापपुरा, गुरुद्वारा ,गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा हायर सैकिडरीखालसा स्‍कूल मईथान, गुरुद्वारा नानक पडा के बच्‍चों ने शोभा यात्रा में ढोल नगाडों पर भांगडा और पीटीका प्रदर्शन रते हुए सहभागितादर्ज करवायी।लुधियाना के बैगपाइपर बैंड, घोडे  और ऊटों और धर्म व इतिहास से जुडे बृत्‍तांतों पर आधारित झांकियों की कीर्तन यात्रा के साथ मौजूदगी आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया।
पालिकी साहिब जहां से भी निकली लोगों के द्वारा पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया गया। शोभायात्रा निकलने के मार्गों में हींग की मंडी, कलक्‍ट्री, एम जी रोड, प्रतापपुरा,सदरबाजार, गुरुद्वारा कलगी साहिब पहुंची। जहां कि प्रधान त्रिलोक सिह ओबराय,रमन सहानी, अमर देव सिह सहानी,सुरजीत सिह छावडा व सिख साध संगत ने नगर संकीर्तन शोभा यात्रा का  स्‍वागत किया।

विधायक योगेन्‍द्र उपाध्‍याय,गुरुका ताल गुरद्वारा के संत बाबा निरंजन सिह, संत बाबा प्रीतम सिह, भूपेन्‍द्र सिह सोढी, महेन्‍दर सिह सुभाष ढल, शिव कुमार राजौरा, जीतू बगाडी, गोपाल गुरु, वजय कपूर, भारत भूषण एडवोकेट, बंटी ग्रोवर, श्‍याम भोजवानी तथा दलजीत सिह कथूरिया आदि शामिल थे।