10 जनवरी 2016

सीरियाई शहर में घास खाकर जिंदा लोग

भूख से अंदर धंसे चेहरे, रीढ़ की हड्डी से चिपका पेट और पसलियों पर झुर्रियों के साथ लिपटी खाल, ये मंजर दिखाई दे रहे हैं सीरियाई शहर मदाया से आ रही तस्वीरों में.
गृह युद्ध के चलते मदाया में भुखमरी की मार और मदद पहुंचने में दिक्कतें. सितंबर से वहां कोई मदद नहीं पहुंची है. सोशल मीडिया पर मदाया की तस्वीरें इस चर्चा के साथ शेयर हो रही हैं कि लोगों ने अब वहां जिंदा रहने के लिए घास, पत्ते और यहां तक मिट्टी भी खाना शुरू कर दिया है. कई रिपोर्टों के मुताबिक लोगों ने कुत्ते बिल्लियों को मार कर खाना शुरू कर दिया है. कुछ न्यूज संस्थानों से जारी किए गए वीडियो में पीड़ित अपनी स्थिति बयान कर रहे हैं. माएं शिशुओं को दूध नहीं दे पा रही हैं. उसकी जगह बच्चों को पानी में नमक घोल कर दे रही है...dw.com/hi/a-18967599 © DW