मुंबई : राजनीतिक और धार्मिक मामलों पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अब कुछ नहीं बोलेंगे। अपने असहिष्णुता पर दिए बयान जो विवाद पनपा था उस तरह के विवादों से खुद को दूर रखना चाहते हैं। गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द होने प्रश्न पर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया। भारतीय पर्यटन के अतुल्य भारत' प्रचार अभियान से आमिर खान के स्थान पर अमिताभ बच्चन को लिए जाने के बारे में बोलने से मना कर दिया।
