31 जनवरी 2016

'ताज रैली’ फिर भागीदारी करने के अरमान के साथ संपन्न

78 टीमों के ज्‍यादातर प्रतिभागियों के लिये था पहला एडवेंचर अभियान

आगरा: द आगरा ताज कार रैली का समापन होटल रमाडा प्लाजा में जोश और अगले वर्ष और अधिक रोमांच अनुभवों वाले ईवेंट बनाये जाने के संकल्प के साथ संपन्नं हुई।रोमांच से भरपूर तकरीबन 400 किलोमीटर का सफर तय कर ताज कार रैली में शामिल 78 टीमें रविवार की शाम को होटल रमाडा प्लाजा पहुंचीं। एक्सपर्ट ओवरऑल कैटेगरी में विजेता बने विष्णु सिंह और आदित्य एंथनी। दूसरे स्थान पर जयपुर कुमार व मुस्तफा और तीसरे स्थान पर सुखदीप व आकाश..
गिल की टीम रही।
  वहीं नो वाइस ओवरऑल में मयूर व विभोर विजेता रहे। दूसरे स्थान पर आशिमा व सिद्धार्थ और तीसरे पर नरेश प्रताप व विशाल की टीम रहीं।ऑल वीमेन क्रू कैटेगरी में दिव्या जैन, नीति जैन और अनीता विजयी रहीं। दिव्यांग प्रतिभागियों में देवेंद्र ने बाजी मारी। अभय और पार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रैली में टीम के रूप में डीएएसई बीकानेर की टीम विजेता और गुड़गांव की क्वारटिका दूसरे स्थान पर रहीं।रैली का अंतिम चरण बलरई-भदान रोड, सिरहौल, ग्राम धिमरई, अस्वा घाट, सराय भूपत, इटावा कचौरा रोड, नगला तौर, यमुना ब्रिज, बाह, जरार, अरनौटा, फतेहाबाद, होते हुए होटल रमाडा प्लाजा तक की दूरी तय करनी पडी। इस तयशुदा मार्गा का अधिकतर भाग यमुना –चम्बसल दोआबा के घाटी क्षेत्र से होकर गुजरता है।
विजेताओं को जिलाधिकारी पंकज कुमार, ताज कार रैली के संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया, अशोका ग्रुप की डा. रंजना बंसल, इंडियन आयल के पीयूष मित्तल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, रमाडा होटल के नंद मंगरानी, सुनील मंगरानी, चम्बतर आफ इंडस्ट्रीीज के पूर्व अध्यकक्ष राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन आदि ने पुरस्कारों से सम्माटनित किया। 
उधर पूर्व में फीरोजाबाद की सिरसागंज तहतसील गांव सुजनीपुर के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा ताज कार रैली-2016 को मुख्‍यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फ्लैग आफ कर दूसरे चरण की दौड के लिये प्रात:रवाना किया था। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार रैली से जहां एक ओर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित कराए जा रहे 302 किलोमीटर लम्बे विश्वस्तरीय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की एक झलक भी लोगों को मिलेगी।
श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे को समयबद्ध ढंग से बनाने के लिए किसानों की सहमति से जमीन हासिल की, जिसके कारण इस योजना पर त्वरित गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के उपरान्त आगरा-लखनऊ के बीच की दूरी को कम समय में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही, यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समयबद्ध त्वरित निर्माण के लिए यूपिडा के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझ-बूझ से ही यह कार्य इतने कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर आलू, दूध, फल, सब्जी, अनाज आदि की मण्डियां स्थापित की जाएंगी, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उनके जीवन स्तर में तेजी से बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि आज किसान व नौजवान पर सबसे ज्यादा संकट है।