30 जनवरी 2016

आगरा ताज कार रैली आकर्षित करेगी पर्यटकों को

(डी एम पंकज कुमार ने झंडा दिखा कर रवाना  किया  कारों को)
आगरा : पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'आगरा ताज कार रैली' के पहले चरण की शनिवार से शुरूआत हुई।जिलाधिकारी ने कार रैली को फ्लैग दिखाकर होटल रमाडा से रवाना किया। इस ताज कार रैली मे देशभर से करीब 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, जो तमाम तरह के ट्रैक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।...
   कार रैली दो चरणीय है, इसका पहला चरण शनिवार को पूरा हुआ ,जिसका ज्यादातर भाग आगरा शहर के आसपास का है, जबकि दूसरा चरण जो कि 31 जनवरी रविवार को होगा यमुना नदी और चम्बल नदी के के खादारी क्षेत्रों से भी गुजरने वाला होगा।
  रैली के लिये प्रविष्‍ठियां लिये जाने का काम 20 जनवरी को समाप्‍त कर दिया गया था। प्रतिभागियों को नौ सखिया एवं पारंगत की दो श्रेणी में विभक्‍त किया गया है । दोनों की ही आंतरिक श्रेणियां भी है जिनमें से एक्‍सपर्ट की एस यू वी,कार, आल लेडीज, कपुल, ओल्‍डीज और आगरा आदि हैं  जबकि नौ सखियाओं में एस यू वी 2000सी सी, 1400 सी सी,आल लेडीज, कपुल्‍स, ओल्‍डीज तथा आगरा आदि श्रेणियां हैं।