19 जनवरी 2016

हर दिन 13 लाख रेल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करती है भारतीय रेल

नई दिल्ली। भारतीय  रेल  ने स्वचालित सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए टिकट बुकिंग पर नियंत्रण करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विभिन्न कदम उठाए हैं।स्वचालित सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए रेल टिकट बुकिंग नियंत्रित करने के लिए आईआरसीटीसी और सीआरआईएस ने विभिन्न उपाय किये हैं।वर्ष 2002 में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इंटरनेट द्वारा टिकट की बुकिंग शुरू की गई थी, जिसमें पहले दिन 29 टिकट बुक किये गये थे, जबकि आज एक ही दिन में 13 लाख से भी अधिक टिकटों की बुकिंग हो रही है। टिकटों की बढ़ती हुई बुकिंग को संभालने के लिए नेक्स्ट जनरेशन ई-टिकट प्रणाली...
(एनजीईटी) का 28 अप्रैल, 2014 को शुभारंभ किया गया। इसकी क्षमता 2000 टिकट से बढ़ाकर 7200 टिकट प्रति मिनट कर दी गई।