26 दिसंबर 2015

कम समय की उड़ानों में शाकाहारी खाना परोसेगा एअर इंडिया


1 जनवरी से एअर इंडिया 60 मिनट से 90 मिनट की  घरेलू उड़ानों में शाकाहारी भोजन उपलब्ध करायेगा।  छोटी  उड़ानों में वक्त कम  होता है। कई तरह के भोजन  परोसना थोड़े समय में संभव नहीं है। सर्विस करने में भी  में 30 से 40 मिनट का समय लगता है। यह फैसला इसलिए भी लिया गया है क्योंकि  नॉन वेजिटेरिअन यात्री शाकाहारी भोजन का सेवन कर  सकते हैं, किन्तु  शाकाहारी लोग नॉनवेज  खाना नहीं खा सकते हैं।