29 दिसंबर 2015

नए वर्ष से सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू की प्रथा समाप्त

नई दिल्ली। नए वर्ष के तोहफे के रूप में  सरकारी नौकरियों के चयन के  लिए होने वाले इंटरव्यू और शपथ पत्र की अनिवार्यता केंद्र सरकार  एक जनवरी से समाप्त कर  रही है।सभी मंत्रालय एवं  सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को केंद्र सरकार ने इसकी सूचना दे दी है। किन्तु कौशल या शारीरिक परीक्षा जारी राखी जा सकती है। सरकारी  भर्ती प्रक्रिया के तहत भविष्य की रिक्तियों के लिए सभी विज्ञापन साक्षात्कार के बिना होंगे। साक्षात्कार समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 दिसम्बर,2015 तारीख निश्चित की गई है।