नई दिल्ली। 13 हजार करोड़ रुपये लागत में जेपी ग्रुप द्वारा बनाया गया नोएडा से आगरा को जोड़ने वाला 6 लेन का 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे बिक सकता है।इस एक्सप्रेसवे को अगस्त 2012 में इस एक्सप्रेसवे को शुरू किया गया था।बताया जाता है कि जेपी ग्रुप की कम्पनियों पर इस समय 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। साथ ही कंपनी को टोल एक हजार करोड़ रुपये कमाने की उमीद थी जबकि उसे २०० करोड़ ही आमदनी हो पाई। इस हाइवे पर 2014 में 771 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
