नई दिल्ली। भारत की पहली बुलेट ट्रेन निर्मित के अधिकार जापान द्वारा बनाये जाने की पूरी सम्भावना है। बतया गया है कि बुलेट ट्रेन के निर्माण में 980 अरब की लागत आएगी और जापान इसके निर्माण के लिए 8.11 अरब डॉलर से अधिक का ऋण देने को तैयार है।
इससे पहले जापान इंडोनेशिया की हाई स्पीड रेल बनाने वाला था परन्तु चीन ने इसके लिए बिना किसी गारंटी के पांच अरब का ऋण देकर इंडोनेशिया प्रोजेक्ट को हतया लिया। प्रधानमंत्री शिंजो आबे की इस हफ्ते भारत दौरे की आशा है। मुंबई और अहमदाबाद के मध्य बुलेट ट्रेन की 505 किलोमीटर लंबी लाइन के निर्माण का काम 2017 में शुरू हो कर 2023 में समाप्त होने की आशा है।