5 अक्तूबर 2015

अमेरिकन एयरलाइंस के विमान उड़ाते पायलेट की आसमान में मौत

न्यूयार्क। अमेरिकन एयरलाइंस की  एयरबस-ए 320 फिनिक्स से बोस्टन जा रही   उड़ान के दौरान ही जहाज़ के  पायलेट की मौत हो गई। इस फ्लाइट में 147 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। विमान के को-पायलट ने बड़े साहस के साथ जहाज़ उड़ाते हुए  न्यूयार्क एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने एक  पायलेट के खोने पर दुःख व्यक्त किया।