22 अक्टूबर 2015

पुलि‍स को देख कर ‘सेंस आफ कांफीडेंस’ उत्पन होना चाहि‍ये

-अब पुलि‍स लोगों की मानसि‍कता भी बदलने को काम करे

(अब भी पुलि‍स को जनहि‍त परक बनाये
 जाने का मंसूबा)--फायल फोटो
नई दि‍ल्‍लीरू केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस को अधिक जनहितेषी बनाने के लिए सुधार पर जोर दिया है। नई दिल्‍ली में पुलिस फाउंडेशन और भारतीय पुलिस संस्‍थान का उद्घाटन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पुलिस के प्रति लोगों की धारणा बदलनी होगी।
जनता
के बीच कामन मॉसिस एक सेंस ऑफ फीयर कभी-कभी पुलिस को देखने से जो पैदा होता है ये सेंस ऑफ फीयर समाप्‍त होना चाहिए। और पुलिस को देखने के बाद लोगों के मन में सेंस ऑफ कांफिडेंस पैदा होना चाहिए। एक विश्‍वास का भाव पैदा होना चाहिए।
गृह मंत्री ने राज्‍यों से केन्‍द्र को भेजे गए परामर्श का उचित प्रयोग करने को कहा है।
इस अवसर गृह राज्‍यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल व्‍यापक व्‍यवस्‍था करना ही काफी नहीं है बल्कि लोगों की मानसिकता को बदलना भी जरूरी है।