29 सितंबर 2015

भारत की अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन के लिए ब्याज दरों में कटौती

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया  ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंकों की कटौती की है। हालांकि सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति पेश की।सीआरआर 4 प्रतिशत पर बनी हुई है।रिज़र्व बैंक पर ब्याज दरों में कटौती का भारी दवाब था।पिछले सप्ताह ही वित्त मंत्री अरुण जेटली कहा था कि अब ब्याज दरें नीचे आनी चाहिए।