5 सितंबर 2015

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद बड़े ठग हैं - पासवान


  RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने  कहा था कि पासवान चिड़िया की तरह चहक रहे हैं, वो पहले खुद का   घर देखें। इसके उत्तर में केंद्रीय मंत्री रामविलास   पासवान  ने कहा कि अपने  सगों को लड्डू खिलाकर ठगने वाले सिर्फ कानपुर के ठग  ही  नहीं हैं बल्कि   लालू प्रसाद यादव को बड़ा  ठग  बताया। पासवान ने कहा की  लालू ने  जब अपने  समधी मुलायम सिंह यादव तक को ठगने में कसर नहीं छोड़ी , तो किसी और की बात ही क्या। रामविलास पासवान ने यह भी  कहा कि नीतीश कुमार भी  लालू की गोद में जा बैठे हैं। बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है।