--मीडिया सेंटर में जुटाई गयीं व्यापक सुविधा संपन्न हुआ
आगरा। विश्व संवाद केन्द्र आगरा को मीडिया, परिचर्चा पत्रकारवार्ता एवं
समाचार प्रेषण की दृष्टि से
उच्च तकनीक युक्त तथा सुविधा जनक किया गया है। आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी रौतेला ने कम्प्यूटर
मीडिया कक्ष का उद्घाटन किया। साकेत कालोनी, कोठी मीना बाजार
रोड स्थित गोविन्द नगर में मीडिया सेंटर को सुविधाजनक बनाया गया है। इसी के साथ
वाचनालय में पुस्तकें एवं समाचार पत्र उपलब्ध कराये
जाएंगेे।
![]() |
| (विश्व संवाद केन्द्र हुआ सुविधा संपन्न) |
जाएंगेे।
केन्द्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल
क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर जी ने प्रचार विभाग की महानगर टोली को
सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी, ब्रज प्रांत प्रचार प्रमुख
प्रदीप जी एवं महानगर संघचालक विजय गोयल, कार्यकर्ता का
मार्ग दर्शन किया। प्रांत टोली प्रमुख वीरेन्द्र वाष्र्णेय, वरिष्ठ
पत्रकार डाॅ. बचन सिंह सिकरवार, डाॅ. केशव सिंह, रामकृपाल सिंह सिकरवार, आदेश तिवारी, राम गोपाल कुश, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट एवं महानगर
प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी आदि उपस्थित थे।
चित्र परिचय- मीडिया कक्ष का उद्घाटन करते ब्रज प्रांत प्रचारक
डाॅ. हरीश रौतेला, साथ
में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर जी, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप जी, सहप्रांत प्रचारक
मुनीष जी एवं प्रांत टोली प्रमुख वीरेन्द्र वाष्र्णेय।
