4 अगस्त 2015

मुंबई पुलिस ने आगरा से 21 लड़कियों को सेक्स-धंधे से मुक्त कराया

आगरा। नवी मुंबई पुलिस  आगरा के बदनाम कश्मीर बाजार से 21 लड़कियों को सेक्स-धंधे से मुक्त करने में सफल रही । कश्मीर बाजार की दुनिया के बारे में मशहूर है कि जो भी यहां पहुंचा वह कभी भी वापस नहीं लौट पाया। इस ऑपरेशन को करने वाली  पुलिस टीम ने बताया कि ये  लड़कियां या तो किडनैप करके यहाँ  लाई गई थीं या दलालों द्वारा लाकर बेचीं  गई थीं। बताया जाता है कि इन  लड़कियों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है और उन्हें 2 से 3 लाख रुपए तक यहाँ लेकर  कोठों में बेचा गया था। पुलिस ऑपरेशन से मुक्त की गई कुल 21 लड़कियों में से   5 महाराष्ट्र से हैं जबकि बाकी लड़कियां उत्तर भारत की हैं।