13 जून 2015

उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी पी.के सिन्हा ने कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला


भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी  प्रदीप कुमार सिन्हा ने कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अजीत कुमार सेठ का स्थान लिया है। 

 सिन्हा इससे पहले कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी पद पर थे। वह केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।