ब्रिटेन के शाही परिवार ने खुशियां मनाईं।ब्रिटेनवासी की इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त हुईं जब केट ने बेटी को जन्म दिया। इस मेहमान का इंतजार पूरे ब्रिटेनवासी को था। साथ ही प्रिंस विलियम्स की दूसरी संतान का इंतजार अंतत: खत्म हो गया और उनकी पत्नी डचेस ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने आज सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। प्रिंस विलियम्स अपनी बेटी के जन्म के समय वहां उपस्थित थे। पैलेस के अनुसार मां-बच्ची दोनों का स्वास्थ अछा है। डचेस ऑफ कैंब्रिज मिडलटन को आज प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद लंदन के सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग में लाया गया था जहां उनके पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म जुलाई, 2013 में
हुआ था।
