20 अप्रैल 2015

केन्द्रीय सचिवालय सेवा अधिकारियों ने आई ए एस की तरह वेतन की मांग की

जितेंद्र सिंह 
केन्द्रीय सचिवालय सेवा के कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मिला और आईएएस तथा अन्य सेवाओं के बराबर वेतन, प्रोन्नति एवं सुविधाओं की मांग की। केन्द्रीय सचिवालय सेवा फॉरम के शिष्टमंडल का नेतृत्व श्री आर. के. ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सचिवालय सेवा ग्रुप-ए में 2200 अधिकारी हैं। यह अधिकारी अवर सचिव के स्तर से लेकर उप सचिव, निदेशक, संयुक्त सचिव तथा अवर सचिव स्तर तक के हैं। 
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने शिष्टमंडल की बातों को सुना और कहा कि पिछले दस महीनों में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं और केन्द्रीय सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के साथ भी यही...
दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।