पटना - राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के 'जनता परिवार' में विलय करने का
निर्णय लिया गया। | |
किन्तु 'जनता परिवार' के इस नई पार्टी के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। पूर्व जनता परिवार की प्रस्तावित नई पार्टी में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी एक साथ आ रहे हैं। अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस फ़ैसले की औपचारिक घोषणा मुलायम सिंह यादव करेंगे।
|