--विधायक मनीष असीजा ने विधान सभा में उठाया था मुद्दा
![]() |
| (फीरोजाबाद के जैन मन्दिर में लगी भगवान बाहुबली महाराज प्रतिमा) |
फीरोजाबाद: फीरोजाबाद के विख्यात जैन मन्दिर परिसर में स्थापित भगवान बाहुबली
महाराज की ग्रेनाइट पत्थर से बनी देश की दूसरी विशालतम प्रतिमा के स्थन को पर्यटन स्थल
घोषित करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।यह जानकारी विधायक मनीष असीजा को
पर्यटन मंत्री के द्वारा विधानसभा में पूछे गये प्रश्न के जबाव
में दी है।
में दी है।
सरकार
की ओर से बताया गया है कि यह प्रतिमा स्व
सेठ छद्दमी लाल जैन के द्वारा स्थापित की गयी थी इसकी देख रेख एक प्राईवेट ट्रस्ट
के द्वारा की जाती है ।अगर उक्त ट्रस्ट इस प्रतिमा के प्रचार- प्रसार के लिए सरकार से अनुरोध
करते हुए अपनी सहमति देता है तो विभाग द्वारा उसके प्रचार- प्रसार के लिए विचार
किया जा सकता है।
