अब नये सिविल एन्कलेव के लिये भी कोई संभावना नहीं
--सरकार ने बताया कि सिविल एन्कलेव पहले से ही खेरिया एयरपोर्ट पर संचालित है
आगरा, आगरा में सरकार के द्वारा नया सिविल एन्कलेव बनाये जाने की योजनाये भले ही बनती रही हो किन्तु प्रदेश सरकार के द्वारा किसी नेये सिविल एन्कलेव के बनाये जाने को केन्द्र से करने को कोई इरादा नहीं है,यह कहना है मुख्यमंत्री अखिलेशयादव का। बहुजन समाज पार्टी के विधायक गुटियारी लाल दुबेश के द्वारा विधान सभा में पूछे गये एक..अतारांकित प्रश्न(18मार्च 2015, प्रश्न संख्या 1989) के जबाव में मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि आगरा में पूर्व से एयरपोर्ट अथार्टी के नियंत्रण में खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल एक्न्कलेव की सुविधा मौजूद है।यही नहीं यह भी बताया गया कि आगरा के लिये एयर इंडिया के द्वारा नियमित वायू सेवा का संचालन किया जा रहा है।श्रीदुबेश
ने अपने प्रश्न के माध्यम से आगरा की पर्यटन संबधी संभावनाओं को दृष्टिगत
आसपास के राज्यो से 20 सें 30 सीटो के हवाई जहाजों के संचालन को केन्द्र सरकार
से अनुरोध करने की मांग के साथ उस नये सिविल एन्कलेव का मामला उठाये जाने का
प्रयास किया था जिसके लिये एयरपोर्अ अथार्टी आफ इंडिया ध्नौली गांव में
सर्वेक्षण कर 55 कि मी जमीन को चिन्हत कर राज्य सरकार से उपलब्ध करवाने को
पत्राचार कर चुकी है।आगरा की पर्यटन लावी के द्वारा खेरिया एयरपोर्ट के मौजूदा सिविल
एन्कलेव को सेना के नियंत्रित क्षेत्र में होने के कारण आये दिन होती रहने
वाली दिक्कतों के कारण एयरपोर्ट परिसर के बाहर किन्तु उससे सहज एप्रोच वाले
स्थान पर नया सिविल एक्न्कलेव बनाये जाने की मांग की थी।उल्लेखनीय
है कि सिविल एन्कलेव की तरह ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ग्रीन फील्ड प्रोजैक्ट
पर भी सरकार बैकफुट पर आ चुकी है। बसपा विधायक डा धर्मपाल को उनके एक प्रश्न के
उत्तर में बताया जा चुका है कि प्रदेश सरकार के द्वारा भारत सरकार से किसी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राजेक्ट की स्वीकृति के लिये भारत सरकार को कोई प्रस्ताव
नहीं भेजा गया है।