25 मार्च 2015

हरि‍याणा के यमुना नदी में दखल से यू पी जलसंकट कभी भी शुरू

-जल  संकट से नि‍पटना आसान नहीं

आगरा, दि‍ल्‍ली में आप सरकार जहां जसंकट शुरू होने से कही पूर्व में ही न केवल खुद ही सतर्क हो गयी है अपि‍तु उसके द्वारा नागरि‍कों को होने वाले कष्‍टो में सहभागी होने के लि‍ये ताकीद कर दि‍या है,जो कि‍ वी आई पी क्षेत्र में रहते हैं।
दि‍ल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा है कि‍ हरि‍याणा..
दि‍ल्‍ली को उसके लि‍ये स्‍वीकृत राशि‍ का जल उपलब्‍ध नहीं करवा पा पा रहा है।मूल रूप से राज्‍य के जलसंकट का कारण यही है।उन्‍होंने कहा कि‍ दि‍ल्‍ली मूल रूप से यमुना नदी पर ही नि‍र्भरहै,जबकि‍ अरि‍याण अपस्‍ट्रीम में होने के कारण यमुना नदी की अवि‍रल जलधारा में हस्‍ताक्षेप कि‍ये बि‍ना नहीं
रहता है।
उधर आगरा में पेयजल संकट की स्‍थि‍ति‍ बन चली है हालां‍कि‍ यमुना नदी में वर्तमान में भरपूर पानी मौजूद है।
आगरा में रॉवाटर से कही  समस्‍या जलकल के दोनों प्‍लांटो का अनुरक्षण के काम में भारी अव्‍यवस्‍था होने के साथ ही ओवर हैड टैंकों ,पाइप लाइनों का अनुरक्षण सही प्रकार से न हो पाना है।