--उपजा ने दिया औपचारिक निमंत्रण बतायीं सरकार से पत्रकारों की अपेक्षायें
आगरा:मुख्यमंत्री
अखिलश यादव हिन्दी पत्रकार दिवस कार्यक्रम में भाग लेन आगरा आयेंगे,,, उत्तर
प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) की ओर से दिये गये आमंत्रण को उन्होंने स्वीकार
कर कहा वह चाहते है कि उनकी
सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिये कुछ करे। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के
प्रदेश सचिव अशोक अग्निहोत्री ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि
पिछले ढाईसाल से समाजवादी सरकार सत्ता में है,,पत्रकारों को उम्मीद थी कि यह वक्त
उनकी समसयाओं को कम करने वाला साबित होगा।किन्तुु अगर सरकार ने जो कुछ किया भी
है तो वह राजधानी के कुछ पत्रकारों तक ही सीमित रह गया है।श्री अग्निहोत्री ने राजस्थान
और कई अन्य दूसरे प्रांतो की तर्ज पर पत्रकार पेंशन योजना लागू करवाने तथा
पत्रकारों की पेशागत पहचान का
संकट सामाप्त करने के लिये बार काऊंसिल और मैडीकल
काऊंसिल की तर्ज पर पत्रकार पंजीकरण न्यामक निकाय गठन की मांग की।
![]() |
(मुख्यमंत्री के साथ उपजा के प्रदेशसचिव अशोकअग्निहोत्री ,जिला महा सचिव विवेक जैन और डी के शर्मा) |
श्री अग्निहोत्री ने ताज सिटी की आंतर्राष्ट्रीय
ख्याति एवं जरूरत के अनुरूप एक मीडिया सेंटर शिल्पग्राम में बनवाये जाने की
मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह मामला पूर्व से ही शासन के समक्ष विचारित है
किन्तु सरकारी तंत्र की गति के कारण लम्बित बना हुआ है। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में उपजा आगरा
के महासचिव विवेक कुमार जैन,और डी के शर्मा भी प्रदेश सचिव अशोक अग्निहोत्री के साथ में थे।
पत्रकारों के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात के आरंभिक दौर में प्रदेश के कैबीनेट मंत्री राजा अरिदमन सिह और विधायक छोटे लाल वार्मा भी मौजूद रहे जबकि बाद में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ एकांत में देर तक चर्चा की।
पत्रकारों के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात के आरंभिक दौर में प्रदेश के कैबीनेट मंत्री राजा अरिदमन सिह और विधायक छोटे लाल वार्मा भी मौजूद रहे जबकि बाद में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ एकांत में देर तक चर्चा की।
इस मुलकात के बाद पत्रकारों की उपजा के दारुलशफा
स्थित कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित और महामंत्री रमेश चन्द्र
जैन के साथ देर तक चर्चा हुई तथा तय हुआ कि अनौपचारिक रूप से हिन्दी पत्रकारिता
दिवस पर मई माह में एक बृहद कार्यक्रम आयोजित कर लिया जाये जिसमें जनपद और
ग्रामीण क्षेत्र के प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों की समस्या पर
चर्चा कर सरकार से उपयुक्त कदम उठाये जाने की अपेक्षा की जाये।
