भारत आगमन पर पर्यटक वीजा की सुविधा की 150 देशों की सूची में चीन को भी शामिल करने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई में बीजिंग के दौरे पर यह घोषणा करने की संभावना है। पीएमओ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा आपत्तियों के बावजूद चीन के शामिल किए जाने का फैसला किया है।सरकार ई-वीजा पर भारत में आ रहे लोगों की बॉयोमीट्रिक्स इकट्ठा करने के लिए योजना बना रही है।
